तेरे मन में राम तन में राम (Tere Man Me Ram Tan Me Ram)

तेरे मन में राम तन में राम (Tere Man Me Ram Tan Me Ram)


दोहा
राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट
अंत काल पछतायेगा, जब प्राण जायेंगे छूट।

तेरे मन में राम तन में राम रोम रोम में राम रे
राम सुनिर ले ध्यान लगा के छोड़ जगत के काम रे
बोलो राम बोलो राम बोलो राम राम राम
बोलो राम बोलो राम बोलो राम राम राम

माया में तू उलझा उलझा दर दर धुल उडाये
अब क्यों करता मन भारी जब माया साथ छुडाए
माया में तू उलझा उलझा धर धर धुल उडाये
अब क्यों करता मन भारी जब माया साथ छुडाए
दिन तो बीता दोड़ धुप में ढल जाए ना शाम रे
बोलो राम बोलो राम बोलो राम राम राम

तन के भितर पाँच लुटेरे डाल रहें हैं डेरा
काम क्रोध मद लोभ मोह ने तुझ्को ऐसा घेरा
भूल गया तू राम रटन भूला पूजाका काम रे
बोलो राम बोलो राम बोलो राम राम राम

बचपन बीता खेल खेल में भरी जवानी सोया
देख बुढापा अब तो सोचे क्या पाया क्या खोया
बचपन बीता खेल खेल में भरी जवानी सोया
देख बुढापा अब तो सोचे क्या पाया क्या खोया
देर नहीं है अब भी बन्दे लेले उस का नाम रे
बोलो राम बोलो राम बोलो राम राम राम
🏵️🌸🌺🏵️🌺🌸🏵️

----------
Song Credits:
Song - तेरे मन में राम तन में राम (Tere Man Me Ram Tan Me Ram)
Singer - Anup Jalota
Lyrics -
Music -
Album -

🏵️🌸🌺🏵️🌺🌸🏵️

SuBaRnA

Hello, I am SUBARNA MAJHI.

Post a Comment

"Feel free to share your thoughts and feedback about the NepBhajans. 🙏"

Previous Post Next Post