Lyrics:
सारे जग को देख के जाना
तुम बिन मेरा कोई नही,
ठोकर खा कर हमने ये माना
तुम बिन मेरा कोई नही,
झूठी है ये मोह और माया,
कोई किसी के काम ना आया,
मतलब अपना निकल गया
तो सबने अपना हात छुडाया,
हम ने तो है अब पहचाना,
तुम बिन मेरा कोई नहीं
सारे जग को देख के जाना,
तुम बिन मेरा कोई नही,
कब तक खेलेंगि ये कायां,
दुःख सुख की ये धुप और छाया,
अधिंरिया में अक्सर देखा,
हमसे ही बिछड़ा अपना साया,
लगने लगे हर कोई बेगाना,
तुम बिन मेरा कोई नही,
सारे जग को देख के जाना,
तुम बिन मेरा कोई नही,
नींद में सुंदर सपना सजया,
आँख खुली तो जी घबराया,
अपनों ने भी किया किनारा,
कुछ नही अपना सब है पराया,
सब कुछ खो कर हमने ये जाना,
तूम बिन मेरे कोई नही,
सारे जग को देख के जाना,
तुम बिन मेरा कोई नही,
सारे जग को देख के जाना
तुम बिन मेरा कोई नही,
ठोकर खा कर हमने ये माना
तुम बिन मेरा कोई नही,
तुम बिन मेरा कोई नही,
------------
Song Credits:
Song - Sare Jag Ko Dekh Ke Jana
Album - Bhajan Rath Vol. 2
Singer - Anup Jalota
Lyrics - Dhananjay, Shailey Shaillendra
Music - (c) Universal Music India