
जो तू मिटाना चाहे, जीवन की तृष्णा,
सुबह शामबोल बंदे कृष्णा कृष्णा कृष्णा
जो तू मिटाना चाहे, जीवन की तृष्णा
सुबह शामबोल बंदे कृष्णा कृष्णा कृष्णा ।
कृष्ण ना पावन पावन कृष्ण नाम प्यारा प्यारा
जो ना बोले कृष्णा कृष्णा जग में ओ हारा हारा
मन का मिटे अंधियारा बोल कृष्णा कृष्णा
सुबह श्याम बोल बंदे कृष्णा कृष्णा कृष्णा ।
जिसको मिली ना पीड़ा सुख का मरम क्या जाने
जो न ध्यावे कृष्णा कृष्णा निज का धरम क्या जाने
चाहे अगर हो उजियारा बोल कृष्णा कृष्णा
सुबह श्याम बोल बंदे कृष्णा कृष्णा कृष्णा ।
छोड़ दे भटकना दरदर तोड़ दे अहम का डेरा
भूल जा जगत के वैभव जग है दुःख का डेरा
फिरता है मारा मारा बोल कृष्णा कृष्णा
सुबह श्याम बोल बंदे कृष्णा कृष्णा कृष्णा ।
जो तू मिटाना चाहे, जीवन की तृष्णा,
सुबह शामबोल बंदे कृष्णा कृष्णा कृष्णा
जो तू मिटाना चाहे, जीवन की तृष्णा
सुबह शामबोल बंदे कृष्णा कृष्णा कृष्णा ।
🏵️🌸🌺🏵️🌺🌸🏵️
----------
Song Credits:
Song - Jo Tu Mitana Chahe
Singer - Anup Jalota
Lyrics -
Music -
Album - Bhajan Teerth Vol . 2