धोना था मन भूल गया तू - Dhona Tha Man Bhool Gaya Too

Thumbnails of song_title from YouTube

Lyrics:

धोना था मन भूल गया तू,
धोता रहा तन मल मल के
घर का ईश्वर भूल गया तू,
तीरथ करता चल चल के

प्रात काल उठके रघुनाथ
माता पिता गुरु नाव ही माथा

सब देवों के दर्शन करलो,
हाथ जोड़ कर वंदन करलो
मात पिता गुरु का पूजन ही,
हर तीरथ से बढ़ चढ़ के
घर का ईश्वर भूल गया तू,
तीरथ करता चल चल के
धोना था मन भूल गया तू,
धोता रहा तन मल मल के

धर्म ना दुसरा सत्य समाना
आगम निगम पूराणा बखाना

सत्य से बढ़ कर धर्म ना कोई,
झूठ से बड़ा अधर्म ना कोई,
मन वाणी से सत्य बोल नित,
पाप मिटेंगे इक इक करके,
घर का ईश्वर भूल गया तू,
करता तीरथ चल चल के
धोना था मन भूल गया तू,
धोता रहा तन मल मल के

अवध तहाँ जहाँ राम निवास
तब ही दिवस जहा भानु प्रकाश

जिस मन में बसते श्री रामा
वो तन बने अयोध्या धाम
जहाँ जले श्री राम की
ज्योति मिटे अंधेरे तन मन के

घर का ईश्वर भूल गया तू,
करता तीरथ चल चल के
धोना था मन भूल गया तू,
धोता रहा तन मल मल के

प्रात काल उठके रघुनाथ
माता पिता गुरु नाव ही माथा
धर्म ना दुसरा सत्य समाना
आगम निगम पूराणा बखाना
अवध तहाँ जहाँ राम निवास
तब ही दिवस जहा भानु प्रकाश

      

------------
Song Credits:
Song - Dhona Tha Man Bhool Gaya Too
Album - Bhajan Prabhat
Singer - Anup Jalota
Lyrics - Pt. Kiran Mishra
Music -


SuBaRnA

Nepali, Hindi, Sanskrit Bhajans Lyrics & Articles.

Post a Comment

"Feel free to share your thoughts and feedback about the NepBhajans. 🙏"

Previous Post Next Post