Apne Bhakton Ko Dekho Bhagwan - अपने भक्तों को देखो भगवान

Thumbnails of song_title from YouTube

Lyrics:

अपने भक्तों को देखो भगवान यूँ सम्हाले
भए राम जी के वानर किशन जी के ग्वाले

सीता जी हो गई रुक्मणी और लक्षुमण बलराम
नन्द भए वो राजा दसरथ उद्धव जी हनुमान
सवरी के तो प्राण हूये कुब्जा के हवाले ।
भए राम जी के वानर किशन जी के ग्वाले

अपने भक्तों को देखो भगवान यूँ सम्हाले
भए राम जी के वानर किशन जी के ग्वाले

हुए अयोध्या के नरनारी बृज मंडल के बासी
बनी कृष्ण की वही गोपियाँ राम की थि जो दासी
केवट तो बन गया मनसुखा । सब अपने रखबाले
भए राम जी के वानर किशन जी के ग्वाले

अपने भक्तों को देखो भगवान यूँ सम्हाले
भए राम जी के वानर किशन जी के ग्वाले

रावण ही बन गया कंश और बाली बना शिकारी
उसने प्रभु के अंगुठे पर बार किया था भारी
फिर लेंगे अवतार प्रभु संग, यहि लोग मद वाले
भए राम जी के वानर किशन जी के ग्वाले

अपने भक्तों को देखो भगवान यूँ सम्हाले
भए राम जी के वानर किशन जी के ग्वाले

बोलो राम सीता राम, बोलो श्याम राधे श्याम

 


------------
Song Credits:
Song - Apne Bhakton Ko Dekh Bhagwan
Album - Bhajan Rath Vol. 2
Composer - Dhananjay
Singer - Anup Jalota
Lyrics - Dhananjay, Vishweshwar Shakuntal
Music -


SuBaRnA

Nepali, Hindi, Sanskrit Bhajans Lyrics & Articles.

2 Comments

"Feel free to share your thoughts and feedback about the NepBhajans. 🙏"

  1. Anup Jalota Ji ka sabhi bhajan mujhne bhaut achha lagta hey.

    ReplyDelete
    Replies
    1. Comment ke liye aapko bahut bahut dhanyabad Ji🙏❣️😊

      Delete
Previous Post Next Post